ब्रिटेन के वैडिंगटन में 6-27 मार्च तक हवाई युद्धाभ्यास होने जा रहा है। इस Cobra Warrior युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना अपना दम दिखाएगी। भारतीय वायुसेना के अनुसार इस युद्ध कौशल प्रदर्शन में पांच स्वदेशी एलसीए तेजस लड़ाकू विमान भाग लेंगे, जबकि एक सी-17 विमान परिवहन सहायता प्रदान करेगा।