फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Air Force: महिला अफसरों को सम्मानित करेगी वायु सेना, ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका के लिए मिलेगा वीरता पदक

Thu, 14 Aug 2025 09:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gallantry Medals For IAF Women Officers: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गैलेंट्री पुरस्कार का एलान किया गया है। वहीं भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली महिला अफसरों को वीरता पदक से सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारियों को 'ऑपरेशन सिंदूर' में बहादुरी दिखाने के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह ऑपरेशन पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों के खिलाफ चलाया गया था। इन महिला अधिकारियों ने मिशन के दौरान बेहद साहस, तेज निर्णय क्षमता और अदम्य हिम्मत का परिचय दिया। उनकी भूमिका ने न केवल ऑपरेशन की सफलता में अहम योगदान दिया, बल्कि दुश्मन के मंसूबों को भी नाकाम कर दिया। यह उपलब्धि भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उत्कृष्ट क्षमता का प्रमाण है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Op Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका के लिए DG ऑपरेशंस होंगे सम्मानित; 16 BSF जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड

तीन अग्निवीरों को मिलेगा वीरता पदक
इस स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर और अन्य अभियानों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तीन अग्निवीरों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से दो को सेना वीरता पदक और एक को डिस्पैच में उल्लेखित पदक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ कर्मियों को तीन शौर्य चक्र और 20 वीरता पदक
राष्ट्र के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, सीआरपीएफ को 23 वीरता पदकों से सम्मानित मिला है, जो सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे अधिक है। इस प्रतिष्ठित सम्मान में तीन शौर्य चक्र और 20 वीरता पदक शामिल हैं, जिससे सीआरपीएफ के कुल वीरता पदकों की संख्या 2,731 हो गई है। इन पदकों में जम्मू-कश्मीर में अभियानों के लिए 15 पदक और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद-विरोधी अभियानों में वीरतापूर्ण कार्यों के लिए आठ पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CRPF: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीआरपीएफ को 3 शौर्य चक्र और 20 वीरता पदक, 2731 पर पहुंचा वीरता पदकों का आंकड़ा

राष्ट्रपति मुर्मू ने वीरता पुरस्कार विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी। इनमें चार कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना पदक (वीरता), 58 सेना पदक (वीरता), छह नौसेना पदक (वीरता) और 26 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। इन पुरस्कारों में सात सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, नौ उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है, जिनमें से 115 भारतीय थल सेना, पांच भारतीय नौसेना और 167 भारतीय वायु सेना से हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें