भारत, फ्रांस और यूएई देशों नौसेनाओं ने एक साथ किया युद्धाभ्यास
भारत, फ्रांस और यूएई देशों की तीनों नौसेनाओं ने पहली बार 7 से 8 जून तक त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास का सफल समापन किया। यह काफी ऐतिहासिक था। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने ट्वीट करके दी है।
भारतीय नौसेने ने अपने बयान में बताया कि अभ्यास के पहले संस्करण के दौरान, समुद्र में संचालन का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम जैसे कि सतही युद्ध में सामरिक फायरिंग और मिसाइल अभ्यास, क्लोज-क्वार्टर युद्धाभ्यास, फ्रेंच राफेल के साथ उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और यूएई डैश 8 एमपीए, हेलीकाप्टर क्रॉस लैंडिंग ऑपरेशन शामिल हैं। भाग लेने वाली इकाइयों द्वारा समुद्र में पुनःपूर्ति के लिए अभ्यास किया गया।