फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना की मदद से बंगलूरू पहुंचा 3 टन कच्चा माल, बनेंगे सुरक्षा किट

Sat, 11 Apr 2020 05:08 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय वायूसेना - फोटो : indian air force twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण संकट की इस घड़ी में भारतीय वायुसेना मदद को आगे आई है। वायुसेना की ओर से ‘हर काम देश के नाम’ नामक पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत वायुसेना ने 3 टन कच्चा माल मुंबई से बंगलूरू पहुंचाया।

विज्ञापन




यह माल निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उत्पादन के लिए लाया गया है। यह काम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से पूरा हुआ। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वायुसेना भी मदद कर रही है। वायुसेना का कहना है कि हालात के अनुसार वे कदम उठा रहे हैं। इसके लिए मंत्रालयों और संबंधित विभिन्न विभागों के साथ वायुसेना संपर्क में है। इसके लिए आपदा प्रबंधन सेल का भी गठन हुआ है, जिसमें देश के कई मालवाहक विमान और हेलिकॉप्टर भी काम पर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें