फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: '...बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा', वायुसेना ने नामांश स्याल को दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Nov 2025 08:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IAF Mourns On Demise of Wg Cdr Namansh Syal: भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर नामांश स्याल की दुखद मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। दुबई एयर शो में तेजस विमान के हादसे में नामांश स्याल की मौत हो गई थी। वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में नामांश के अंतिम विदाई का वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
विंग कमांडर नामांश स्याल के निधन पर वायुसेना ने जताया दुख - फोटो : X @IAF_MCC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नामांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- विंग कमांडर नामांश स्याल के निधन से वह बेहद व्यथित है। दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी जान चली गई। वह एक बेहतरीन लड़ाकू पायलट थे, जिनकी पहचान अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए होती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Winter Session: संसद में सरकार लाएगी 10 नए बिल, परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का खुलेगा रास्ता

'नामांश ने पूरी निष्ठा और उत्कृष्ट कौशल के साथ की देश की सेवा'
वायुसेना के अनुसार, विंग कमांडर स्याल ने हमेशा पूरी निष्ठा और उत्कृष्ट कौशल के साथ देश की सेवा की। उनके व्यवहार में गरिमा थी और उनके साथ काम करने वाले उन्हें बेहद सम्मान की नजर से देखते थे। दुबई में हुए उनके अंतिम सम्मान समारोह में यूएई के अधिकारी, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि, उनके साथी पायलट, मित्र और कई अन्य लोग मौजूद रहे। हर चेहरे पर शोक था, लेकिन गर्व भी, क्योंकि उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - Malegaon: 'आपके पास वोट है, मेरे पास फंड है'; अजित पवार के बयान पर घमासान, शिवसेना यूबीटी ने ECI से पूछा सवाल

विंग कमांडर की बहादुरी, समर्पण को हमेशा याद रखा जाए- वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने कहा कि इस कठिन समय में वह उनके परिवार के साथ खड़ी है। वायुसेना ने वादा किया है कि विंग कमांडर स्याल की बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना एक बड़ी क्षति है, मगर उनका योगदान और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें