फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका की यात्रा पर IAF प्रमुख, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

Wed, 03 May 2023 10:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

इससे पहले यहां एयरफोर्स हेडक्वार्टर पर उन्होंने श्रीलंकाई वायुसेना (एसएलएएफ) के कमांडर एयर मार्शल सुदर्शन पथिराना से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने श्रीलंका के शीर्ष सैन्य नेताओं से मुलाकात की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वीप राष्ट्र पर चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने श्रीलंका के शीर्ष सैन्य नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय महत्व के कई मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन

एयर चीफ मार्शल चौधरी श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को कोलंबो पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, रक्षा राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ-साथ श्रीलंकाई वायु सेना और नौसेना के कमांडरों से मुलाकात की। 

सोमवार को सुदर्शन पथिराना से की थी मुलाकात 
गौरतलब है, इससे पहले यहां एयरफोर्स हेडक्वार्टर पर उन्होंने श्रीलंकाई वायुसेना (एसएलएएफ)  के कमांडर एयर मार्शल सुदर्शन पथिराना से मुलाकात की थी। श्रीलंका के सशस्त्र बलों के क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एएन -32 प्रोपेलर सौंपे ताकि उनकी वायुसेना के साथ आयोजित विमान की उच्च परिचालन तत्परता को सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन


श्रीलंका की वायुसेना को एएन-32 प्रोपेलर दान
भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा था कि भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने श्रीलंका की वायुसेना को एएन-32 प्रोपेलर दान किए हैं। यह श्रीलंका के सशस्त्र बलों के क्षमता निर्माण प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाता है। वायुसेना प्रमुख, एयर मार्शल पथिराना के निमंत्रण पर श्रीलंका की यात्रा पर हैं। श्रीलंका के न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, कोलंबो में एसएलएएफ स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर सुरेश फर्नांडो ने यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उन्होंने कोलंबो स्थित नौसेना मुख्यालय में श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा से भी मुलाकात की थी। उनके आगमन पर नौसेना परंपरा के मुताबिक अपने मुख्यालय पर उनका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें