फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बॉर्डर के करीब सैन्य ताकत में हुआ इजाफा, वायुसेना को मिला एक और एडवांस लैंडिंग ग्राउंड

Wed, 18 Sep 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एन-32 लैंड करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन सीमा के पास सैन्य ताकत को बढ़ाने के कदम में भारतीय वायुसेना का अपना एन-32 परिवहन विमान चीन की सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतारा गया। यह चीन की सीमा के साथ सैन्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सक्रिय आठ एएलजी में से एक हैं। 

विज्ञापन



इस एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के फिर से सक्रिय होने से वायुसेना को पूर्वोत्तर में ऑपरेशनों को अंजाम देने में सुविधा होगी। इसके लिए कुल 8 एएलजी को पुर्नजीवित किया जाना है। वर्ष 2016 से ही एएलजी मरम्मत व सुविधाओं को अपग्रेड न किए जाने की वजह से बंद पड़ा था। लेकिन इसके चालू होने से सीमा पर निगरानी में आसानी होगी। 

विजयनगर एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड उद्घाटन के लिए पूर्वी वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल आरडी माथुर और पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान चीन की सीमा के पास भारतीय वायु सेना के एन-32 परिवहन विमान से उतरे। 
विज्ञापन



इसके फिर से सक्रिय होने से यहां से फिक्स विंग के एयरक्राफ्ट जैसे एएन-32, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर और तेजस उड़ान भर सकेंगे। यह क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन और म्यांमार के साथ लगती सीमा के काफी करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें