फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे की वजह से हमारी वायुसेना कार्रवाई नहीं कर पाई, फिर ऐसा हुआ तो देंगे जवाबः पाकिस्तान

Tue, 26 Feb 2019 03:34 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पीओके में एक हजार किलो के बम बरसाए हैं। 
  • पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय वायुसेना के पीओके में बमबारी की कथित तस्वीरें ट्वीट की हैं।
  • भारत ने कहा कि पीओके में आतंकी शिविर को निशाना बनाया, टॉप आतंकवादी मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:14 PM, 26-Feb-2019

भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि अंधेरे की वजह से हमारी वायुसेना कार्रवाई नहीं कर पाई। हमारी वायुसेना भी तैयार थी। फिर ऐसी कार्रवाई हुई तो हम जवाब देंगे। 
 

04:08 PM, 26-Feb-2019

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सशस्त्र बलों से और पाकिस्तान के लोगों से 'किसी भी स्थिति के लिए तैयार' रहने के लिए कहा। पाकिस्तान की शीर्ष सुरक्षा समिति ने कहा कि भारत ने 'गैरजरूरी आक्रामकता' दिखाई है और 'अपनी पसंद के समय और स्थान पर' जवाब देने का संकल्प लिया। पाकिस्तान ने कहा कि वह 'भारत के दावे को पूरी तरह खारिज' करता है कि उसने बालाकोट के नजदीक आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया और भारी क्षति पहुंचाई।

03:28 PM, 26-Feb-2019

भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने अनावश्यक आक्रामकता दिखाई है और पाकिस्तान इसका जवाब देगा। पाकिस्तान की सुरक्षा समिति के साथ पीएम इमरान खान ने बैठक की। बैठक के बाद इमरान ने कहा कि भारत की गैरजरूरी आक्रामकता दिखाई है। इसका जवाब पाकिस्तान सही समय और सही स्थान पर देगा। 

विज्ञापन
03:03 PM, 26-Feb-2019

आज के हवाई हमलों में जैश ए मोहम्मद के मुख्य आतंकियों को निशाना बनाया गया। जिसमें मुफ्ती अजहर खान कश्मीरी (कश्मीरी ऑपरेशन का मुखिया) और इब्रहिम अजहर (मसूद अजहर का बड़ा भाई जो कंधार विमान अपहरण आईसी-814 हा हिस्सा था) भी शामिल थे।
 

02:58 PM, 26-Feb-2019

आज के हवाई हमलों में जैश ई मोहम्मद के मुख्य गुर्गों को निशाना बनाया गया। जिसमें मौलाना अम्मार (अफगानिस्तान और कश्मीर ऑपरेशन से जुड़ा) और मौलाना तल्हा सैफ (मौलाना मसूद अजहर का भाई और तैयारी करने वाले विंग का प्रमुख) शामिल है।
 

विज्ञापन
02:56 PM, 26-Feb-2019

खुफिया सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जिस स्थान को नेस्तनाबूत किया है उसकी सीढ़ियों पर अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के झंडों की तस्वीर बनी हुई थी।
 

02:56 PM, 26-Feb-2019

सूत्रों का कहना है कि यह खुफिया सूचना आधारित आतंकी हमलों की जवाबी कार्रवाई थी न कि युद्ध के लिए की गई सैन्य कार्रवाई। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई में बालाकोट में आत्मघाती प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित पूरे आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया गया और लगभग 300 आतंकी मारे गए।
 

02:53 PM, 26-Feb-2019

खुफिया सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना के मिराज विमान ने बालाकोट में आतंकियों के अम्युनिशन डंप (गौला-बारूद रखने का स्थान) को तबाह कर दिया है। यहां 200 से ज्यादा एके राइफल मौजूद थे। यहां असंख्य हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक और डेटोनेटर मौजूद थे।
 

02:49 PM, 26-Feb-2019

खुफिया सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के इसी कैंप को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में नष्ट कर दिया है।
 

02:12 PM, 26-Feb-2019

राजस्थान के चुरू में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ऐसा दिन है कि भारत के वीरों को सर झुका कर नमन करें।  प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चुरू की धरती से, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि चुरू की धरती से मैं देशवासियों को दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इसे मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।

12:51 PM, 26-Feb-2019

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'यह भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई गंभीर कार्रवाई थी। यह नियंत्रण रेखा का उल्लंघन है और पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने और आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है।'
 

12:36 PM, 26-Feb-2019

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भारतीय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत और भारतीय वायुसेनाध्यक्ष बीएस धनोआ के साथ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसा वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बमबारी के कारण किया जा रहा है। 
 

12:20 PM, 26-Feb-2019

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शाम के 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
 

12:18 PM, 26-Feb-2019

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई बमबारी के बारे में जानकारी दी।
 

12:03 PM, 26-Feb-2019

विदेश सचिव ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी कि जैश ए मोहम्मद भारत में कुछ और आत्मघाती हमले करने की साजिश रच रहा है। भारत ने ने कहा कि आसन्न खतरे को देखते हुए, एकतरफा कार्रवाई ‘‘अत्यंत आवश्यक’’ थी ।  विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि अभियान में बड़ी संख्या में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी, प्रशिक्षक, वरिष्ठ कमांडर और जिहादियों का समूह मारा गया । भारत ने जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर गैर-सैन्य एकतरफा हमले किए। विदेश सचिव ने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सभी कदम उठाने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है ।

11:55 AM, 26-Feb-2019

विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि भारत ने मंगलवार को तड़के बालाकोट में आतंकी शिविर को निशाना बनाया, शीर्ष आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान से अपेक्षा है कि वह जैश ए मोहम्मद सहित सभी आतंकी शिविरों को नष्ट करेगा।

11:46 AM, 15-Feb-2019

गुजरात सीमा के निकट पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया : पुलिस ।
 

11:32 AM, 26-Feb-2019

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि पिछले दो दशक से जैश पाकिस्तान में सक्रिय हैं। भारत लगातार जैश के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए लगातार बढ़ते हमलों के बीच बड़ी कार्रवाई की जरूरत थी। इसलिए भारत ने आतंकी ठिकानों पर असैन्य कार्रवाई की है।

11:16 AM, 26-Feb-2019

विदेश सचिव विजय गोखले आज सुबह साढ़े 11 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।
 

11:13 AM, 26-Feb-2019

सूत्रों के अनुसार पीओके से मिली खुफिया जानकारी के बाद इस अभियान को अंजाम दिया गया।
 

11:12 AM, 26-Feb-2019

वायुसेना के मिराज ने जिस लक्ष्य को नष्ट किया उनमें से एक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का क्षेत्र भी शामिल है। वायुसेना ने इस अभियान के लिए लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया। जिन एयरबोर्न अर्ली वार्निंग विमानो का इस्तेमाल इस अभियान में किया गया उन्हें हमने इजरायल से खरीदा है। पिछले तीन दिनों से हिंडन एयरबेस पर इस तरह के विमानों को अलर्ट पर रखा गया है। 

11:12 AM, 26-Feb-2019

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के एफ16 विमान ने भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 को जवाबी कार्रवाई देने की कोशिश की लेकिन भारतीय फॉर्मेशन के आकार के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। इस अभियान को वेस्टर्न एयर कमांड ने अंजाम दिया। 
 

10:34 AM, 26-Feb-2019

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायुसेना की कार्रवाई पर कहा, 'मैं सैनिकों के जज्बे को प्रणाम करता हूं। भारत की तरफ बुरी नजर उठाने वालों को जवाब दिया गया है।'

10:12 AM, 26-Feb-2019

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। 
 

10:02 AM, 26-Feb-2019

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। जिसमें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।
 

09:54 AM, 26-Feb-2019

भारतीय वायुसेना ने अपने सभी अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। ऐसा पाकिस्तानी सेना की तरफ से होने वाली संभावित कार्रवाई के मद्देनजर किया गया है।
 

09:53 AM, 26-Feb-2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।'
 

09:49 AM, 26-Feb-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सरगर्मी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पूरे घटनाक्रम के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वाले हैं।

09:31 AM, 26-Feb-2019

अंधेरे की वजह से हमारी वायुसेना कार्रवाई नहीं कर पाई, फिर ऐसा हुआ तो देंगे जवाबः पाकिस्तान

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें