भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
- फोटो : ANI
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित येलहंका वायुसेना स्टेशन परिसर में एयरो इंडिया के 14वां संस्करण का आयोजन किया गया है। 13 फरवरी से शुरु हुआ एयरो शो 17 फरवरी तक जारी रहेगा।
एयरो इंडिया शो में प्रदर्शनी का मुआयना करते वायुसेना प्रमुख
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का 13 फरवरी को उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ताकत का खाका भी पेश किया।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
- फोटो : Social Media
इस बीच भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अर्जेंटीना की वायु सेना के दो टन वर्ग के हेलीकॉप्टरों को पुर्जों की आपूर्ति और इंजन की मरम्मत सेवाएं प्रदान करेगा। अधिकारियों ने कहा कि एचएएल ने सेवाओं के विस्तार के लिए दक्षिण अमेरिकी देश की वायु सेना के साथ एक समझौता किया है।