फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट से जूझ रहे मालदीव को मिला भारत का साथ, पीएम मोदी ने दिलाया मदद का भरोसा

Mon, 20 Apr 2020 08:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह (फाइल)) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के संकट के जूझ रहे मालदीव को भारत का साथ मिला है। दरअसल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भरोसा दिलाया कि कोरोना संकट की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भारत स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों से निपटने में उनके देश का पूरा साथ देगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार सुबह सोलिह से बात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच आर्थिक मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये पैदा हुई चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत और मालदीव के बीच विशिष्ट आपसी संबंधों ने दोनों देशों के साझा शत्रु (कोविड-19) से एक साथ लड़ने के हमारे संकल्प को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने तटवर्ती पड़ोसी और करीबी मित्र देश के साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने कोरोना संकट के कारण पर्यटन आधारित मालदीव की अर्थव्यवस्था के सामने पैदा हुई चुनौती का जिक्र करते हुए सोलिह को भरोसा जताया कि आर्थिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए नुकसान को कम से कम करने के लिये भारत, मालदीव का सहयोग करना जारी रखेगा।

इस दौरान सोलिह ने पीएम मोदी को बताया कि भारतीय चिकित्सकों का दल पहले ही मालदीव पहुंच गया था, इसके साथ ही भारत की ओर से सहायता में भेजी गईं जरूरी दवाएं भी मिल गई हैं। इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें