फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन : विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़ा रहेगा भारत

Sun, 18 Apr 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • विदेश मंत्री ने अपने अफगान समकक्ष को दिया आश्वासन
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ आतमार के साथ वार्ता में आश्वासन दिया कि भारत हमेशा उनकी जनता के साथ खड़ा रहेगा। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारत ने अफगानिस्तान का साथ देने की बात कही है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को रायसीना डायलॉग के दौरान भी जयशंकर ने कहा था कि अफगानिस्तान की जनता की भलाई के लिए भारत जो कुछ कर सकता है, वह करने का प्रयास करेगा।

दोनों विदेश मंत्रियों ने शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत में अमेरिका की तरफ से 11 सितंबर तक अफगानिस्तान छोड़ने की घोषणा के बाद इस संकटग्रस्त देश में सामने आ रहे हालातों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


बाद में जयशंकर ने कहा, आतमार के साथ बातचीत से उन्हें अफगान शांति प्रक्रिया में पड़ोसियों की भूमिका की जानकारी मिली। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आतमार के साथ हालिया बदलावों पर अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान अफगान शांति प्रक्रिया में पड़ोसियों की भूमिका पर चर्चा की गई। हमेशा की तरह भारत अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें