गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दक्षिण सागर विवाद (एससीएस) मुद्दे पर भारत चीन की कोई मदद नहीं करेगा। चीन को ध्यान रखना चाहिए कि उसने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के शामिल होने का विरोध किया था। यह बात उन्होंने रविवार को झांसी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।
चीन के व्हांगझू प्रांत में चार-पांच सितंबर को जी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। चीन को डर है कि अमेरिका समेत अन्य देश यहां दक्षिण चीन सागर के विवाद का मुद्दा उठा सकते हैं और उस पर इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को मानने का दबाव बना सकते हैं।
जी-20 समिट में उसकी किरकिरी न हो, इसके लिए वह भारत की मदद मांग रहा है। इसी मुद्दे पर मदद की मांग को लेकर चीन के विदेश मंत्री बारह अगस्त को भारत आ रहे हैं। इस पर भारत की स्थिति को साफ करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में चीन की मदद नहीं की जाएगी।