फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भारत को झटका, स्थायी सदस्यता के लिए करना होगा और इंतजार

Fri, 29 Jul 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएन सिक्युरिटी काउंसिल) में स्थायी सीट के लिए लगातार प्रयास कर रहे भारत को झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने इस अगले सत्र तक के लिए टाल दिया है। 71वां सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के अलावा ब्राजील, जर्मनी और जापान ने भी अपना प्रस्ताव रखा था। 193 सदस्यों वाली आम सभा के फैसले पर चारों देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है। 

भारत ने कहा कि यह  दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70वें सत्र में भी इस मुद्दे पर मौहाल नहीं बनाया जा सका। वहीं, ब्राजील के राजदूत एंटोनियो डी एग्वेर पैट्रिओटा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में बहुत समय से लंबित सुधारों को क्रियान्वित कराने और उस दिशा में आगे बढ़ने में नाकाम रहा.
विज्ञापन


बताते चलें कि संयुक्त राष्ट्र परिषद में रूस, अमरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन शुरुआत से ही सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त 10 स्थायी सदस्यों का चुनाव हर दूसरे साल होता है। भारत की स्थायी सदस्यता के लिए चीन, इटली और पाकिस्तान लगातार विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें