फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन नहीं अब जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ वैश्विक मांग-आपूर्ति बढ़ाएगा भारत

Tue, 29 Sep 2020 03:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डेनमार्क की पीएम से बातचीत में चीन पर निशाना, मोदी बोले-किसी एक पर निर्भर रहना जोखिम भरा
  • चीन से कारोबार समेटकर दूसरे देशों का रुख करने की तैयारी कर रही कंपनियों को इशारों में निवेश का न्योता
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अब चीन के बजाय जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ वैश्विक मांग व आपूर्ति को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डेनमार्क की पीएम मैटी फ्रेडरिक्सन से बातचीत में साफ तौर पर चीन की ओर इशारा करते हुए कहा, वैश्विक आपूर्ति शृंखला के लिए किसी एक स्रोत पर निर्भर रहना जोखिम भरा है।

विज्ञापन


चीन के वुहान से फैले कोरोना के चलते वहां की कई विदेशी कंपनियां अपना कारोबार समेटकर दूसरे देशों का रुख करने की तैयारी में हैं, ऐसे में पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में इन कंपनियों को निवेश का न्योता देकर बड़ा संदेश दिया है।


 डेनमार्क की पीएम के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, हम जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर आपूर्ति शृंखला का दायरा बढ़ाने और इसे लचीला बनाने के लिए काम कर रहे हैं। समान विचारधारा वाले अन्य देश भी हमारी इस कोशिश में शामिल हो सकते हैं। हमारे आत्मनिर्भर भारत अभियान की कोशिश यही है कि प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में भारत की क्षमताएं बढ़ें और वे दुनिया के भी काम आएं।
विज्ञापन


उन्होंने भारत में निवेश की पुरजोर वकालत करते हुए कहा, इस अभियान के तहत हम हर तरह के सुधारों पर जोर दे रहे हैं। नियमों और कर सुधारों से भारत में काम करने वाली कंपनियों को फायदा मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में भी सुधारों की प्रक्रिया लगातार जारी है। हाल ही में कृषि और श्रम क्षेत्रों में श्रम संबंधी अहम सुधार किए गए हैं।

कोरोना की वैक्सीन के विकास में खुले दिल वाले देशों में सहयोग जरूरी
पिछले कई महीनों की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे जैसे खुले दिल वाले नियम आधारित, पारदर्शी, मानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों वाले देशों का साथ मिलकर काम करना जरूरी है।

वैक्सीन के विकास में भी हमारे जैसे देशों के बीच सहयोग से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। महामारी के दौरा भारत की दवा कंपनियों की उत्पादन क्षमता पूरी दुनिया के लिए उपयोगी रही हैं। हम यही कोशिश वैक्सीन के क्षेत्र में भी कर रहे हैं।

डेनमार्क की पीएम को भारत आने का दिया न्योता
पीएम ने मैटी को शादी की बधाई देते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि जल्द ही कोरेाना वायरस की स्थिति सुधरने के बाद हमें आपके और आपके परिवार का भारत में स्वागत करने का मौका मिलेगा।

आपकी बेटी इदा फिर से भारत आने के लिए अवश्य आतुर होगी। मैं दूसरे इंडिया-नार्डिक सम्मेलन की मेजबानी करने के आपके प्रस्ताव के लिए आभारी हूं। स्थिति सुधरने के बाद डेनमार्क आना और आपसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें