फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : सिंगापुर और यूएई से ऑक्सीजन टैंकर आयात करेगा भारत

Sat, 24 Apr 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • राज्यों को बंद ऑक्सीजन संयंत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश
विज्ञापन
ऑक्सीजन का टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार सिंगापुर और यूएई से उच्च क्षमता के ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों को आयात करने के लिए बातचीत कर रही है। इसके साथ ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्र ने राज्यों को बंद ऑक्सीजन संयंत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के देश में कोरोनो संक्रमण की  स्थिति की समीक्षा के बाद राज्यों को यह निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग भेजे गए पत्र में केंद्र ने सभी राज्यों से अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ऑक्सीजन उत्पादकों की एक सूची तैयार करने के लिए कहा है।

केंद्र ने ऑक्सीजन की मांग वाली जगहों पर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया है कि ऑक्सीजन की सुगम आवाजाही के लिए गृमंत्रालय भारतीय वायु सेना के परिवहन विमानों के जरिए सिंगापुर और यूएई सहित अन्य देशों से उच्च क्षमता वाले टैंकर मंगवाने के लिए समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन

 
ऑक्सीजन वाहनों के परिवहन के लिए बनाए विशेष गलियारा
गृह मंत्री ने समीक्षा बैठक में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई उपाय सुझाए। गृह मंत्रालय का एक विशेषज्ञ समूह भी सक्रिय मामलों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की आवाजाही और आवंटन को राज्यों के अनुकूल व तर्कसंगत बनाने में लगा है।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ऑक्सीजन परिवहन वाहनों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। इन वाहनों के परिवहन के लिए विशेष गलियारों के लिए प्रावधान करते हुए उनसे एंबुलेंस की तरह व्यवहार करें।

केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिव को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि ऑक्सीजन उत्पादक संयंत्र देश के कई जिलों में उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का उपयोग स्थानीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए भी किया जा सकता है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ऐसी सभी सुविधाओं को तुरंत चिन्हित किया जाए।

जिला अधिकारियों व उपायुक्तों को उन सभी प्लांट को सूचीबद्ध करने के लिए कहा जाना चाहिए, जिनमें ऑक्सीजन पैदा होती है। भल्ला ने कहा कि अगर कुछ संयंत्र बंद हो जाते हैं, तो उन्हें भी सूचीबद्ध किया जाना चाहिए और उनके पुनरुद्धार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें