भारतीय जवानों के साथ बर्बरतापूर्ण हरकत का पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना अपने अनुसार वक्त और स्थान का चयन करेगी। आर्मी स्टाफ के उप प्रमुख शरद चंद ने मंगलवार को कहा कि दो सैनिकों का सिर कलम करने और फिर उनके शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तानी फौज की हताशा को दर्शाता है लेकिन हम उसकी इस करतूत को काफी माफ नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें-सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खत्म हुए आतंकी कैम्प POK में फिर हुए सक्रिय
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं यह नहीं बताऊंगा कि हम क्या करने वाले हैं। हम बयानबाजी के बजाय कार्रवाई के लिए वक्त और स्थान का चयन करने पर केंद्रित होंगे।’ उनसे पूछा गया था कि पाकिस्तानी फौज की कायराना हरकत का भारतीय सेना किस तरीके से जवाब देगी।
ये भी पढ़ें-जवानों से बर्बरता : सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तीखी आलोचना
चंद ने कहा, ‘पाकिस्तानी फौज कहती है कि उसने ऐसी कार्रवाई नहीं की है। तो फिर किसने यह किया। उनके लोग हमारी सीमा में घुसे और घटना को अंजाम दिया। उन्हें इस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेनी होगी और इसका परिणाम भी भुगतना होगा।’