फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से मिलकर मिलिट्री ड्रिल की तैयारी, चीन से टक्कर लेगा भारत!

Tue, 08 Aug 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Indian army kashmir - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जापान के साथ पिछले महीने बंगाल में मालाबार नौसैनिक युद्ध के बाद भारत और अमेरिका ने सितंबर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास की तैयारी कर ली है। अमेरिका के रक्षा और राज्य के विभाग ने अपनी ज्वाइंट रिपोर्ट में कहा कि हम भारत को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी के रूप में देखते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून में पहले से ही विस्तारित भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का वादा किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, निश्चित तौर पर कुछ आशंकाएं थीं, लेकिन द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए कई बुनियादी सिद्धांत मौजूद हैं। 

भारत और अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 14 से 27 सितंबर को लेविस मैककॉर्ड में होगा। यह अभ्यास तब हो रहा है जब भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है। गोरखा राइफल्स के 200 से अधिक भारतीय सैनिक युद्ध अभ्यास के तहत बटालियन स्तर के क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेंगे।
विज्ञापन


सेना के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस अभ्यास से बटालियन और कंपनी स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच क्षमता बढ़ जाएगी। इससे भारतीय सेना को युद्ध के अभ्यास और यूएस सेना की प्रक्रियाओं को समझने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें