भारत और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई ऑपरेशन मानसून थंडर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों देशों की एजेंसियों को बधाई देते हुए नशे की तस्करी रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों का भी जिक्र किया। अमित शाह ने दावा किया कि अब कश्मीर घाटी का कोई स्थानीय युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत और अमेरिका ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन मानसून थंडर के तहत दोनों देशों की एजेंसियों ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अमेरिका में मनोवैज्ञानिक असर डालने वाली दवाओं और नशीली दर्द निवारक दवाओं की अवैध सप्लाई करता था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को इस अभियान की सफलता पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग का प्रमाण है।
विज्ञापन
नशे की तस्करी पर क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में गिरफ्तारियां हुई हैं और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। यह दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नशीले पदार्थ न तो भारत में आएं और न ही यहां से दूसरे देशों में भेजे जाएं।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में क्या बदला?
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में बड़े बदलाव हुए हैं। करीब 35 साल से अधिक समय तक हिंसा झेलने वाले कश्मीर में अब कोई स्थानीय युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है। शाह ने कहा कि 1990 के दशक में घाटी में आतंकवाद चरम पर था। उस समय हालात इतने खराब थे कि कश्मीर को देश से जोड़े रखने पर भी सवाल उठने लगे थे। मुख्यमंत्री तक इंग्लैंड चले गए थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने साहस और बलिदान से घाटी को देश से जोड़े रखा।
विज्ञापन
विपक्ष के आरोपों पर शाह ने क्या कहा?
शाह ने विपक्ष के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें कहा जाता है कि अनुच्छेद 370 का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि घाटी में आए बदलाव इस आरोप के उलट तस्वीर दिखाते हैं। उनके मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद युवाओं में अलगाव की भावना खत्म हुई है और अब कोई स्थानीय कश्मीरी युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है।