फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर वापस लौटेगी आम जिंदगी, लेकिन नहीं दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

Sat, 30 May 2020 09:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सरकार ने चार लॉकडाउन के बाद देश में आम जन जीवन को वापस पटरी पर लाने का फैसला किया है। देश में आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। इन सभी छूट के बावजूद दिल्ली मेट्रो अभी बंद रहेगी। डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि अगले नोटिस तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन


कई बार इस तरह की बातें सामने आईं की सरकार मेट्रो के परिचालन को शुरू करने की तैयारी कर रही है, लेकिन शनिवार को पूरी तरह से यह बातें खारिज हो गईं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अभी पहले की तरह सारी छूट नहीं दी जा रही है। गृह मंत्रालय ने अपने नए दिशानिर्देश में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर चरणबद्ध तरीके से छूट देने की बात कही है। हालांकि इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा, जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा। रात को 9 बजे से सुबह पांच बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। शॉपिंग मॉल्स, सैलून और स्कूल खुलने की तैयारी हो गई है। 
विज्ञापन





इस एक महीने के दौरान तीसरे चरण में पब्लिक ट्रांसपोर्ट खोलने की उम्मीद है। तभी दिल्ली मेट्रो की सेवा भी बहाल हो सकती है। तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल जैसी जगहें आदि को खोलने पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें