फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलोच नेता बुगती को शरण देकर पाक को कूटनीतिक पटखनी देने की तैयारी

Thu, 06 Oct 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ब्रह्मदाग बुगती - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत निर्वासित बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती के जरिए कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को एक बार फिर पटखनी दे सकता है। पाकिस्तान के चंगुल से बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे ब्रह्मदाग बुगती को भारत राजनीतिक शरण दे सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) से गृहमंत्रालय ने यह जानकारी मांगी है कि कितने और बलोच नेता बुगती के साथ निर्वासित चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मिलते ही बलोच नेताओं के भारत में रहने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार बलोच नेताओं को शरण देने के लिए उचित स्थान के बारे में भी विचार कर रही है। उन्हें ऐसी जगह ठहराया जाएगा, जहां का वातावरण उनके अनुकूल हो और वे लोग वहां घर जैसा महसूस कर सकें।

पिछले महीने जेनेवा में भारतीय राजनयिकों के साथ बुगती ने राजनीतिक शरण की बात की थी। विदेश मंत्रालय ने बुगती की अर्जी गृहमंत्रालय को भेज दी थी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान परेशान

नवाज शरीफ
वरिष्ठ अधिकारी ने तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का उदाहरण देते हुए बताया कि गृहमंत्रालय पहले भी ऐसा कर चुका है। दलाई लामा और उनके अनुयायियों को भारत सरकार ने 1959 में राजनीतिक शरण दी थी। बुगती के लिए भी सरकार विचार कर रही है। फिलहाल बुगती स्विटजरलैंड में हैं। अगर भारत बुगती को राजनीतिक शरण देता है तो वे दलाई लामा की तरह दुनिया भर में घूम सकेंगे और पाकिस्तान का काला सच दुनिया के सामने ला सकेंगे।

बलोच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रह्मदाग बुगती बलोच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पोते हैं। नवाब अकबर को 2006 में पाकिस्तानी सेना ने मार दिया था। 

बुगती को भारत में राजनीतिक शरण दिए जाने का पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताया है। पाकिस्तान ने बुगती को रॉ का आदमी बताते हुए आतंकवादी बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें