फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : पार्किंग शुल्क नहीं चुकाने पर बांग्लादेशी एयरलाइंस का विमान जब्त करेगा भारत

Mon, 19 Apr 2021 03:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • अगर कंपनी भुगतान करने में असफल रहती है तो मामले को एएआई के कानूनी विभाग लेकर जाएंगे और इसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बांग्लादेशी एयरलाइंस का विमान - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) पार्किंग शुल्क का भुगतान नहीं करने पर बांग्लादेश की एयरलाइंस युनाइटेड एयरवेज का विमान जब्त करने की तैयारी में है। इस विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्क किया गया है और पार्किंग व अन्य तकनीकी शुल्क समेत कुल 1.5 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन


रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया, हमने युनाइटेड एयरवेज को बकाया चुकाने का अंतिम मौका दिया है। अगर कंपनी भुगतान करने में असफल रहती है तो मामले को एएआई के कानूनी विभाग लेकर जाएंगे और इसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सहाय के मुताबिक, 7 अगस्त, 2015 को युनाइटेड एयरवेज की उड़ान संख्या एमडी-83 ने ढाका से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 173 यात्री सवार थे। हवा में विमान के इंजन में आग लग गई थी और रायपुर एयरपोर्ट पर विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


तभी से यह विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और कंपनी की ओर से इसे वापस पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। तभी से कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

पिछले साल कंपनी ने कहा था कि नौ महीने बकाया भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन यह मियाद भी पिछले शुक्रवार को खत्म हो गई। अब कंपनी को 15 दिन में बकाया चुकाने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा। मंत्रालय मुद्दे को बांग्लादेश दूतावास के समक्ष उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें