फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Visas: 2023 तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन से आगे निकल जाएगा भारत, लेकिन यह देश अभी भी पहले स्थान पर

Thu, 10 Nov 2022 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नई दिल्ली में जानकारी देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत अगले साल की गर्मियों तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन से आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत 2023 तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन से आगे निकल जाएगा और मेक्सिको के बाद वीजा जारी करने में दूसरे स्थान पर होगा। अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत अगले साल की गर्मियों तक अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में चीन से आगे निकल जाएगा। मेक्सिको के बाद, भारत को यूएस वीजा जारी करने में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


जयशंकर ने वीजा देरी का मुद्दा उठाया था
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने  सितंबर के महीने में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वीजा देरी के मुद्दे को उठाया था जिसके बाद उन्होंने इस इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। वहीं भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि रोजगार-आधारित वीजा की उच्च मांग को देखते हुए भारत में अमेरिकी मिशन ने एच और एल श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट जारी किए हैं।

कोरोना में रोक दी थी वीजा आवेदन प्रक्रिया
अमेरिका ने मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग सभी वीजा आवेदनों पर आगे बढ़ने की प्रक्रिया को रोक दिया था। लेकिन अब अमेरिकी वीजा सेवाएं लंबित आवेदनों के निस्तारण की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने स्टाफ की कमी के बारे में भी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें