फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने फिर दिखाई दरियादिली, बीमार पाक महिला को दिया वीजा

Mon, 20 Nov 2017 04:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर बीमार पाकिस्तानी महिला के वीजा को मंजूरी देकर अपनी दरियादिली दिखाई है। महिला की बेटी ने ट्वीट कर उनसे मेडिकल वीजा दिलाने की अपील की थी। इतना ही नहीं उन्होंने इसी तरह की गुहार करने वाले दो अन्य पाक नागरिकों की भी मदद का भरोसा दिया है।  
विज्ञापन


पाक नागरिक सादिया ने ट्वीट कर अपनी मां का भारत में लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए मेडिकल वीजा दिलाने की अपील की थी। इसके बाद सुषमा ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास को मदद करने को कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह निश्चित रूप से इस मामले में मदद करेंगी। उन्होंने पाकिस्तान स्थित उच्चायोग को पीड़ित महिला को मेडिकल वीजा देने का निर्देश दिया है। 

इसी तरह लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नासिर मोहम्मद अहमद और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए पिता के लिए हीरा अजहर ने भी मेडिकल वीजा की अपील की थी। इन्हें भी विदेश मंत्री की ओर से सकारात्मक जवाब मिला। सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि उच्चायोग इनके कागजात की जांच कर रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही इन्हें भी वीजा मुहैया करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बावजूद सुषमा की मेडिकल वीजा को लेकर मानवीय दृष्टिकोण की दोनों देशों में तारीफ होती है। उनकी दरियादिली को देखते हुए एक पाकिस्तानी लड़की ने तो यहां तक कह दिया था कि काश आप हमारी प्रधानमंत्री होती तो सारी समस्याएं ही खत्म हो जातीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें