फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के लिए 56 विमान खरीदने की तैयारी, 2.5 अरब डॉलर का सौदा 

Wed, 06 Jan 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • 16 विमान एयरबस से खरीदे जाएंगे
  •  40 विमान मेक इन इंडिया मुहिम के तहत बनाए जाएंगे
विज्ञापन
परिवहन विमान - सी 17 विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के आवागमन की सुविधा के लिए सरकार अगले कुछ महीने में 56 विमान खरीदने का सौदा करने जा रही है। 2.5 अरब डॉलर के इस सौदे के तहत विमान कंपनी एयरबस के साथ भारतीय कंपनी की परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह परियोजना रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया मुहिम के तहत पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला समझौता है, जिसमें दो निजी कंपनियों की भागीदारी है। समझौते के तहत एयरबस से सी-295 नामक 16 परिवहन विमान खरीदे जाएंगे जबकि कंपनी के साथ मिलकर 40 विमानों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही किया जाएगा। विमान खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही करार पर भी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरबस के साथ भारतीय कंपनी की भागीदारी के तहत 56 सी-295 विमान खरीदे जाएंगे। भारत में 40 विमानों का निर्माण को भी लगभग मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इस समझौते पर भी हस्ताक्षर हो जाएंगे। सरकार वायुसेना के एवरो विमानों की जगह सी-295 विमान लाने जा रही है।
विज्ञापन

 
पिछले महीने ही रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 28 हजार करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने को मंजूरी दी थी जिसमें  छह एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम विमान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें