फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत डोभाल बोले: आतंकी कर रहे सूचना व संचार तकनीकों का दुरुपयोग, मुकाबला करने के लिए सहयोग जारी रखेगा भारत

Wed, 24 Apr 2024 06:11 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंट पीटर्सबर्ग में सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए डोभाल ने समावेशी आर्थिक विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भारत की नीति के बारे में बताया।
विज्ञापन
अजीत डोभाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आतंकवादियों और अपराधियों द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग का मुकाबला करने के लिए सहयोग जारी रखेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को यह भरोसा दिया और कहा कि सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने और विश्वसनीय व समावेशी ढांचा बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। 

विज्ञापन


सेंट पीटर्सबर्ग में सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए डोभाल ने समावेशी आर्थिक विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भारत की नीति के बारे में बताया। डोभाल ने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवादियों और अपराधियों की ओर से सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग का मुकाबला करने के साथ-साथ आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए भी सहयोग जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में साइबर अपराध पर संयुक्त राष्ट्र का समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल होगा। उन्होंने सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक खुले, स्थिर, सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी ढांचे के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्च रैंकिंग अधिकारियों की बारहवीं अंतराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने वाले डोभाल ने कहा कि इस तरह के सहयोग के रोडमैप में सरकारों से लेकर निजी क्षेत्र, शिक्षा, तकनीकी समुदाय और नागरिक समाज तक सभी हितधारकों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम समझ विकसित करने में मदद के लिए नियमित संस्थागत संवाद स्थापित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें