संयुक्त सैन्य अभ्यास में कंपनी स्तर पर अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-सात अंतर्गत आतंकवाद-रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सामरिक अभ्यास, संयुक्त योजना, विशेष हथियार कौशल, शारीरिक फिटनेस, छापेमार अभियानों को शामिल करेगा।
भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-14वां संस्करण मंगलवार को मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ।अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। यह द्विपक्षीय अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य कार्यक्रमों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारतीय थलसेना और रॉयल थाई आर्मी के बीच सहयोग, पारस्परिक समझ और संचालन क्षमता बढ़ाना है। 13वां संस्करण थाईलैंड के ताक प्रांत स्थित फोर्ट वाचिराप्रकान में हुआ था।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन कर रही, जिसमें 120 सैनिक हैं। रॉयल थाई आर्मी से 53 सैनिक भाग ले रहे।
संयुक्त सैन्य अभ्यास में कंपनी स्तर पर अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-सात अंतर्गत आतंकवाद-रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सामरिक अभ्यास, संयुक्त योजना, विशेष हथियार कौशल, शारीरिक फिटनेस, छापेमार अभियानों को शामिल करेगा। इसका समापन 48 घंटे के सत्यापन अभ्यास से होगा, जिसमें वास्तविक सैन्य परिदृश्यों का अनुकरण किया जाएगा।