फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः भारत ने किया सुपर सोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए खूबियां

Thu, 28 Dec 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
रक्षा के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ओडिशा के बालासोर तट से गुरुवार को भारत ने एडवांस्ड एयर डिफेंस सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण कर जता दिया कि जल्द ही आसमान के क्षेत्र में भारत एक बड़ी ताकत होगा। इस इंटरसेप्टर मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि भारतीय सीमा की ओर आती किसी भी मिसाइल को यह आसानी से नष्ट कर सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः ब्रह्मोस के लिए तैयार किए जा रहे 40 सुखोई विमान, 2020 तक पूरा हो जाएगा काम 

भारत का यह इस साल तीसरा मिसाइल परीक्षण है, जिसमें सफलतापूर्वक सुपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल ने अपनी ओर आती किसी भी मिसाइल को भेदने में सफला प्राप्त की है। एक इंटरसेप्टर मिसाइल द्वारा पृथ्वी के वायुमंडल के 30 किमी ऊंचाई के भीतर किसी भी मिसाइल को निशाना बनाकर देश की सीमाओं पर हमला करने से रोका जा सकता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार परीक्षण के बाद एक रक्षा सूत्र ने बताया कि इसने अपने लक्ष्य को सीधे भेदने में सफलता हासिल की है और ये बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इससे पहले भी इसी श्रेणी की दो मिसाइलों के परीक्षण बीते 1 मार्च और 11 फरवरी को भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः ओडिशा: 'आकाश' मिसाइल का परीक्षण सफल, जमीन से हवा में 25KM तक कर सकती है वार 

सूत्र के अनुसार आज का परीक्षण उड़ान के दौरान इंटरसेप्टर के विभिन्न मापदंडों को परखने के लिए किया गया था जो पूरी तरह सफल रहा। जिस मिसाइल का आज परीक्षण किया गया वह 7.5 मीटर लंबी सिंगल स्टेज सॉलिड रॉकेट मिसाइल है जिसे रिमोट द्वारा संचालित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें