फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली मिसाइल ‘हेलीना’ का किया परीक्षण

Fri, 08 Feb 2019 05:39 PM IST
अमित मंडल भाषा, बालासोर
विज्ञापन
Air Missile- file photo
विज्ञापन

भारत ने शुक्रवार को अपने एक सबसे अत्याधुनिक टैंक रोधी मिसाइल के हेलीकॉप्टर से दागे जाने वाले प्रारूप ‘हेलीना’ का ओडिशा तट से परीक्षण किया। यह मिसाइल 7 - 8 किमी की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है। ‘हेलीना’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘‘नाग’’ का हेलीकॉप्टर से दागे जाने वाला प्रारूप है। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के पास से दोपहर 12 बज कर 55 मिनट पर ‘हेलीना’ का सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को भेदा। 

सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसे विकसित किया है और यह दुनिया के सर्वाधिक अत्याधुनिक एंटी टैंक हथियारों में एक है। यह मिसाइल इंफ्रारेड इमेजिंग सीकर (आईआईआर) से दिशानिर्देशित होती है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 जुलाई 2015 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित एक फायरिंग रेंज से हेलीना के तीन दौर का परीक्षण किया गया था। साथ ही, पिछले साल 19 अगस्त को पोखरण टेस्ट रेंज से रूद्र हेलीकाप्टर के जरिए भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें