फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन पर MEA सख्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चायुक्त तलब

Sun, 26 Mar 2023 11:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और कनाडा उच्चायुक्त को समन जारी किया है। 
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के मामले में भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भारत ने इसे लेकर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी किया है। समन में भारत सरकार ने भारतीय उच्चायोग के सामने अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्व के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बता दें कि हाल ही में कनाडा के टोरंटो स्थित उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार ने शनिवार को हुई इस घटना पर कनाडा के उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है और सुरक्षा में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
समन में कहा गया है कि कनाडा को विएना सम्मेलन के प्रावधानों को याद रखना चाहिए। साथ ही कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार ने उम्मीद जताई है कि कनाडा सरकार उनके उच्चायोग के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी ताकि वह आसानी से अपने काम कर सकें। 

ये भी पढ़ें- Canada: 'पंजाब के हालात पर हमारी नजर', कनाडा की विदेश मंत्री ने दिया बयान, भारत ने दी सख्त प्रतिक्रिया
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कनाडा में भारत के उच्चायुक्त को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के चलते उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। यह कार्यक्रम सरे इलाके में ताज पार्क कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना था, जिसमें भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि बाद में सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। 
विज्ञापन


कनाडा में हिंदू मंदिरों पर बढ़े हमले
इतना ही नहीं मौके पर मौजूद भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला भी किया। बता दें कि कनाडा में हाल के समय में खालिस्तानियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। बीते दिनों खालिस्तान समर्थकों ने कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया। इसे लेकर भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा की सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया था और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें