फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी ताकत: नई मिसाइल का परीक्षण सफल, जमीन से हवा में मार गिराएगी

Wed, 23 Dec 2020 07:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सतह से हवा में लक्ष्य साधने वाली मिसाइल का परीक्षण सफल रहा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम श्रेणी की नई मिसाइल का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण किया है। बुधवार को रक्षा क्षेत्र से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि भारत ने जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) का बुधवार को ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया। एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के परीक्षण स्थल-एक में 'ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर' से तीन बजकर 55 मिनट पर यह मिसाइल दागी गई और इसने पूरी सटीकता से लक्ष्य को भेद दिया।

इससे पहले एक मानव रहित यान (यूएवी) 'बंशी' को हवा में उड़ान के लिए भेजा गया और एमआरएसएएम ने इसे सटीकता से निशाना बनाया। भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने एमआरएसएएम का निर्माण किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में इसको शामिल करने से रक्षा बलों की लड़ाकू क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के लिए मिसाइल दागे जाने के बाद से समुद्र में इसके गिरने तक विभिन्न रडार और अन्य उपकरणों के जरिए इसकी निगरानी की गई।

राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मिसाइल छोड़े जाने के पहले बालासोर जिला प्रशासन ने परीक्षण स्थल के ढाई किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 8100 से ज्यादा लोगों को बुधवार सुबह पास के आश्रय केंद्र में पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें