फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में पंद्रह फीसदी बढ़ेंगे रोजगार के मौके: इंडिया स्किल रिपोर्ट

Sun, 02 Dec 2018 06:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगले साल यानी 2019 में रोजगार के मौकों में करीब पंद्रह फीसदी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह संभावना सीआईआई-एआईसीटीई की शनिवार को जारी हुई इंडिया स्किल रिपोर्ट 2019 में जताई गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय युवा वर्ग भी स्थायी नौकरी करने के बजाय फ्रीलांस या गिग (एक साथ चार से पांच कंपनियों में कांट्रेक्ट प्रोजेक्ट पर काम करना) में काम करने को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में एक चौथाई गिग में भारतीय युवा काम कर रहे हैं। 

एचआर टेक्नोलॉजी पिप्लस स्ट्रांग और ऑनलाइन टैलेंट असेसमेंट कंपनी वीबॉक्स ने 29 राज्यों व सात केंद्र शासित प्रदेशों में साढ़े तीन लाख छात्रों पर सर्वे करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में पिछले तीन साल की सबसे ज्यादा रोजगार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


इस बढ़ोतरी के लिए तकनीकी क्षेत्र में तीन साल बाद पहली बार बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके खुलने की बन रही संभावना जिम्मेदार है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियरिंग अब भी भारत समेत दुनियाभर में नौकरी की सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला क्षेत्र है। इंजीनियरिंग में भी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, बीएफएसआई से जुड़े छात्रों की सबसे अधिक मांग है। 

स्किल आधारित प्रशिक्षण में यूपी नंबर वन

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश युवाओं को रोजगार से जोड़ने में नंबर वन है। यूपी में युवाओं को मिलले वाले स्किल आधारित प्रशिक्षण के चलते इसे सबसे आगे माना गया है, जबकि इस मामले में दिल्ली दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर है। यदि बात रोजगार के मौके उपलब्ध होने की करें तो इस हिसाब से दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक शीर्ष-3 राज्य हैं।

बढ़ रहा है आंकड़ा
33.95 फीसदी भारतीय युवा वर्ष 2014 में रोजगार लायक थे
47.38 फीसदी हो गया है यह आंकड़ा बढ़कर 2019 के लिए
47.3 करोड़ है 2019 के लिए भारतीय प्रशिक्षित कामगारों की संख्या
60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है इस संख्या के साल 2022 तक
27 फीसदी भारतीय महिलाएं काम करती हैं पूरी दुनिया में, भारत के अंदर यह आंकड़ा 25 फीसदी है
67 फीसदी ग्रामीण और 68.3 फीसदी शहरी क्षेत्र की स्नातक भारतीय छात्राएं नहीं करती हैं नौकरी

 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की बेटियां हैं आगे (फीसदी में)

प्रोग्राम    नौकरियों में हिस्सा
बीए         80.22
बीकॉम     70.02
बीएससी   69.47
बीफार्मा   65.02
बीबीए     51.76
बीटेक     44.4

किस योग्यता की रोजगार में कितनी हिस्सेदारी (फीसदी में)
प्रोग्राम      वर्ष 2014   2019
बीटेक       51.74     57.09
एमबीए      41.02     36.44
बीफार्मा     54.65     36.29
बीए          19.10     29.03
बीकॉम       26.99    30.06
बीएससी      41.66    47.37
एमसीए       43.62    43.19
आईटीआई   46.92    --
पॉलिटेक्निक  11.53    18.05 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें