फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अमीर के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए कुवैत पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Sun, 11 Oct 2020 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुवैत पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter.com/dpradhanbjp
विज्ञापन

कुवैत के पूर्व अमीर के निधन पर भारत सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दो दिवसीय यात्रा (11 और 12 अक्तूबर) पर कुवैत गए हैं। रविवार को कुवैत पहुंचे प्रधान को भेजने का उद्देश्य यह बताना है कि भारत तेल संपन्न देश कुवैत के साथ अपने संबंधों को कितनी अहमियत देता है।  

विज्ञापन


शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के निधन पर संवेदनाएं जताने के लिए कुवैत पहुंचे प्रधान अपने साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पत्र भी लेकर गए हैं। यह पत्र कुवैत के नेतृत्व को दिया जाएगा। उनका निधन 29 सितंबर को 91 साल की आयु में अमेरिका के एक अस्पताल में हुआ था।


वह भारत सरकार की ओर से कुवैत के नए अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल जाबेर अल-सबाह और क्राउन प्रिंस शेख मिशाल अल-अहमद अल जाबेर अल सबाह को बधाई भी देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को नए आयाम प्रदान कर सकती है। 
विज्ञापन


कुवैत भारत के ऊर्जा स्रोतों की सूची में छठे स्थान पर है। भारत लगातार कुवैत के शीर्ष दस व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है। साल 2015-16 में दोनों देशों के बीच 620 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इसके साथ ही कुवैत की स्वायत्त धन निधि ने 2017 से भारत में 200 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर एक अक्तूबर को कुवैत के पूर्व अमीर के निधन पर श्रद्धांजलि देने नई दिल्ली में स्थित कुवैती दूतावास पहुंचे थे। वहीं, भारत ने इसे लेकर चार अक्तूबर को राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था। दिवंगत अमीर के नेतृत्व के तहत भारत और कुवैत के संबंध काफी अच्छे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें