फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाधन: भारत ने ललित मोदी और उसकी पत्नी के स्विस खाते का ब्योरा मांगा

Wed, 02 Oct 2019 10:09 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ललित मोदी (फाइल)
विज्ञापन
विदेशों में जमा कालाधन पता लगाने की कोशिशों के तहत भारत सरकार ने स्विट्जरलैंड से आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और उनकी पत्नी मीनल के स्विस बैंक खातों की जानकारी मांगी है। भारत के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों को नोटिस जारी किया है। 2010 में देश छोड़ने वाले ललित मोदी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी चल रहा है। 
विज्ञापन


भारत ने गैरकानूनी तरीके से पैसों की हेराफेरी का पता लगाने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत स्विट्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफटीए) को ललित मोदी और उनकी पत्नी का नाम दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, एक अक्तूबर को जारी दो अलग-अलग नोटिफिकेशन में ललित और मीनल को जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। हालांकि इससे पहले 2016 में स्विट्जरलैंड ऐसा नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि उसने भारत के साथ ज्यादा जानकारी साझा की या नहीं। तब भी दोनों को सुनवाई का अधिकार दिया गया था। हाल ही में कई अन्य भारतीयों को इस तरह का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें