फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAPF: सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की सुरक्षा करने वाले 'एसपीजी' दस्ते का बजट

Sun, 01 Feb 2026 07:51 PM IST
हिमांशु चंदेल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के बजट में बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले एसपीजी के बजट में पहले कटौती के बाद मामूली बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रविवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए निर्धारित राशि में मिला-जुला इजाफा देखने को मिला है। सबसे बड़ा केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' जो उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर और नक्सल में आतंकियों/नक्सलियों से लोहा ले रहा है, के बजट में इजाफा किया गया है। गत वर्ष के बजट में सीआरपीएफ के हिस्से में 35147.17 करोड़ रुपये आए थे, जबकि इस साल 38517.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 
विज्ञापन


खास बात है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप 'एसपीजी' के बजट में कटौती की गई है। तीन वर्ष पहले एसपीजी का बजट 506.32 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह बजट 446.82 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल एसपीजी के लिए 489 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ तो इस बार 499.99 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 

भारत चीन बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी के बजट में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह से भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के बजट में इजाफा नहीं किया गया है। केंद्रीय बजट में एसएसबी और सीआईएसएफ के बजट में भी वृद्धि देखने को मिली है। गत वर्ष सीमा सुरक्षा बल के लिए 29567.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। हालांकि यह रिवाइज बजट था। इस बार बीएसएफ को 29567.64 करोड़ रुपये मिले हैं। ये माना जा रहा था कि आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा सुरक्षा बल के बजट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, मगर ऐसा नहीं हो सका। एनएसजी के बजट में वृद्धि हुई है। पिछले साल एनएसजी का रिवाइज बजट 1266 करोड़ रुपये था, इस बार बजट में 1422.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत ने बजट में किस देश को क्या दिया?: बांग्लादेश के लिए सहायता कम हुई, चाबहार बंदरगाह पर आवंटन गायब

2023-24 का बजट
  • एसपीजी को 446.82 करोड़ रुपये मिले
  • सीआरपीएफ के लिए 31,389.04 रुपये मंजूर 
  • बीएसएफ के लिए 25,038.68 करोड़ रुपये स्वीकृत 
  • सीआईएसएफ को 12,929.85 करोड़ रुपये मिले 
  • आईटीबीपी को 8,203.68 करोड़ रुपये मिले 
  • एसएसबी को 8,435.68 करोड़ रुपये अलॉट हुए 
  • असम राइफल्स के लिए 7,276.29 करोड़ रुपये अलॉट     


2024-25 का बजट
  • एसपीजी के लिए 532.22 करोड़ रुपये मंजूर 
  • सीआरपीएफ को 34020.58 करोड़ रुपये 
  • बीएसएफ के लिए 27938.53 करोड़ रुपये 
  • सीआईएसएफ को 15380.40 करोड़ रुपये 
  • आईटीबीपी के लिए 9337.24 करोड़ रुपये 
  • एसएसबी को 9593.88 करोड़ रुपये 
  • असम राइफल्स को 7977.36 करोड़ रुपये 


2025-26 का बजट 
  • सीआरपीएफ को 35,147.17 करोड़ रुपये आवंटित 
  • सीमा सुरक्षा बल को 28231.27 करोड़ रुपये 
  • सीआईएसएफ के लिए 16084.83 करोड़ रुपये 
  • आईटीबीपी को 10370.08 करोड़ रुपये 
  • असम राइफल को 8274.29 करोड़ रुपये 
  • एसएसबी के लिए 10237.28 करोड़ रुपये 
  • एसपीजी के लिए 489 करोड़ रुपये 
विज्ञापन


2026-27 का बजट
  • सीआरपीएफ को 38517.93 करोड़ रुपये  
  • सीमा सुरक्षा बल को 29567.64 करोड़ रुपये 
  • सीआईएसएफ के लिए 15973.85 करोड़ रुपये 
  • आईटीबीपी को 11324.08 करोड़ रुपये 
  • असम राइफल को 8796.68 करोड़ रुपये 
  • एसएसबी के लिए 10984.51 करोड़ रुपये 
  • एसपीजी के लिए 499.99 करोड़ रुपये

  अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें