अफगानिस्तान पर अमेरिका की नई पॉलिसी का भारत ने स्वागत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की अपील पर मदद का आश्वासन देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए भारत हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है।
...and other forms of cross-border support enjoyed by terrorists. India shares these concerns and objectives: MEA
— ANI (@ANI) 22 August 2017
अमेरिका की नई पॉलिसी का भारत ने किया स्वागत
डोनाल्ड ट्रंप की अफगान नीति पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, आतंकवादियों को पनाह देने वाले और सीमा पार से सहयोग मुहैया कराए जाने के मुद्दों से निपटने की अमेरिकी राष्ट्रपति की नई पॉलिसी का स्वागत करता है।
We will continue these efforts, including in partnership with other countries: MEA
— ANI (@ANI) 22 August 2017
अफगानिस्तान की मदद के लिए प्रतिबद्ध है भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए वहां की सरकार और लोगों की सहायता करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
We are committed to supporting Govt&ppl of Afghanistan in their efforts to bring peace,security,stability&prosperity in their country: MEA
— ANI (@ANI) 22 August 2017
अफगानिस्तान के राजदूत ने क्या कहा ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का स्वागत करते हुए अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत एच मोहिब ने कहा कि आतंकियों के लिए पनाहगार बने पाकिस्तान पर चुप्पी तोड़ने और अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की नई पॉलिसी का हम स्वागत करते हैं।
Welcome President Trump's new policy towards Afghanistan & breaking silence on Pakistan's shelter of terrorists: Afghan Envoy to US H Mohib pic.twitter.com/ueW8XQTwqe
— ANI (@ANI) 22 August 2017