मलेशियाई पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने शुक्रवार को वर्ष 2006 के मंगोलियाई मॉडल हत्या मामले में कोई भूमिका न होने की मस्जिद में कसम खाई। उन्होंने यह इसलिए किया जिससे मुस्लिम-बहुल देश में उसका नाम साफ हो सके।
भ्रष्टाचार के एक घोटाले के बाद वह पिछले साल हुए आम चुनाव में हार गए थे। इस मामले में रजाक के खिलाफ जांच चल रही है। 28 वर्षीय मॉडल अलतानतुया शारीबू की हत्या के दोषी पुलिस अधिकारी अजिलाह हादरी ने पूर्व प्रधानमंत्री रजाक के इशारे पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
रजाक ने इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया। हत्या के समय पुलिसकर्मी हादरी और एक अन्य पुलिस अधिकारी नजीब के सुरक्षा विवरण पर काम कर रहे थे। उन्हें शारिबु की हत्या के लिए 2015 में मौत की सजा सुनाई गई थी। मलयेशिया की संघीय अदालत 20 अप्रैल को अजिलाह के आवेदन पर सुनवाई करेगी।