विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के पुंछ में सीजफायर उल्लंघन और कश्मीर मसले पर बेतुके बयानों का कड़ा जवाब दिया है। मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि पाकिस्तान भारत में अपने ट्रेडमार्क अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद, सीमा में घुसपैठ, हथियार, और नशीले पदार्थों का आयात करता रहा है।
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि कश्मीर के मामले में पाकिस्तान से बातचीत बेतुकी है। इससे पहले पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा कि इस साल का जश्न-ए-आजादी कश्मीर की आजादी के लिए है।
We completely and categorically reject this purported communication from the Pak foreign Ministry: Vikas Swarup, MEA pic.twitter.com/y4vbdczc7U— ANI (@ANI_news) August 14, 2016
इन सबके अलावा बसित ने कहा कि वो कश्मीर के लिए राजनीतिक, मानसिक और राजनयिक सहयोग बनाए रखेंगे। हम इस बात में विश्वास रखते हैं कि कश्मीर के लिए दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।