गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम! यह राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है, जब हमारी टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 अपने नाम किया है, जिससे भारत का गौरव नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। आपकी शानदार क्रिकेट प्रतिभा ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई!" इस जीत के साथ भारत ने महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अध्याय जोड़ दिया है। पूरे देश में जश्न का माहौल है और खेल जगत से लेकर आम नागरिक तक, सभी टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला क्रिकेटरों ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि ICC महिला विश्व कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! साहस, कौशल और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन। आपने सिर्फ़ एक ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया। हर भारतीय को आप पर गर्व है! 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा'। भारतीय क्रिकेट और खेलों में महिलाओं के लिए एक सुनहरा पल!"
युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी विश्वकप की ऐतिहासिक जीत: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज, पूरा देश विश्व कप फ़ाइनल में अपनी महिला टीम की उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने जो संघर्ष दिखाया और पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह के नियंत्रण का प्रदर्शन किया, वह युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगा। आपने साबित कर दिया है कि आप शीर्ष स्तर पर एक विश्वस्तरीय टीम हैं और आपने हमें कुछ बेहतरीन पल दिए हैं। आप हमारी हीरो हैं। भविष्य में और भी बड़ी जीतें आपका इंतज़ार कर रही हैं। हम आपके साथ हैं!'
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी।