फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भारत का 'गोल्डन ट्राइएंगल' विश्व का 21वां सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण : रिपोर्ट

Tue, 17 Jul 2018 04:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tourist
विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर और आगरा, पर्यटन के लिहाज से इन तीनों शहरों को मिलाकर बनाया गया ‘गोल्डन ट्राइएंगल’ दुनिया का 21वां सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण साबित हुआ है। ‘जीवन में एक दफा अवश्य देखने योग्य’ दुनिया के ढाई हजार पर्यटन आकर्षणों में उसे यह स्थान एक लोकप्रिय ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट फ्लाइट नेटवर्क द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन


गोल्डन ट्राइएंगल को मिले इस स्थान को लेकर वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘भारत एक बहुत जटिल, मनोरंजक, रंगों व विचित्रताओं से भरा और अनोखा देश है। इसका हर क्षेत्र दूसरे से अलग है और दिलचस्पियां भी कम नहीं होने देता है।

आप एक पर्यटन पसंद करने वाले यात्री हो ही नहीं सकते, अगर आप कभी भारत नहीं गए हैं।’ गोल्डन ट्राइएंगल 720 किमी लंबा है, यहां पर्यटन करना, शहरों, स्मारकों और गलियों में घूमना भारत से परिचित होने जैसा है। यहां का इतिहास, संस्कृति और गतिविधियां आपको कभी न भुलाई जा सकने वाली यादें देते हैं।
विज्ञापन

इन जगहों को हाईलाइट किया

रिपोर्ट में नई दिल्ली में लाल किला, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद, जयपुर में जवाहरातों, टैक्स्टाइल और आभूषणों के बाजार, आमेर का किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और ताज सिटी आगरा का विशेष उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें