फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 91 दिनों के बाद सबसे कम 42640 दैनिक मामले हुए दर्ज, 1167 मरीजों की गई जान

Tue, 22 Jun 2021 10:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 91 दिनों बाद सबसे कम दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42640 मामले सामने आए और इसी दौरान 1167 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। 21 जून को देश में 86 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेजी से घट रहे हैं। 91 दिनों के बाद पहली बार देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम आए हैं। इस दौरान 1167 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है। वहीं 1167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है। 81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038 हुई। मौजूदा समय मेंदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है।



स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि रिकवरी रेट बढ़कर 96.49 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56 फीसदी हो गया है। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें