फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के घटे मामले, बीते 24 घंटे में 30 हजार नए केस, 422 लोगों की गई जान

Tue, 03 Aug 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 30,549 नए केस सामने आए हैं , जबकि 422 लोगों की मौत हुई है। चार दिन पहले एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 43 हजार के पार पहुंच रही थी। 
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 30,549 नए केस सामने आए हैं , जबकि 422 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि पिछले चार दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या 12 हजार कम हो गई है। पिछले हफ्ते कोरोना के आंकड़े 43 हजार के पार पहुंच गए थे,  38,887 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। राहत की बात है कि नए मामलों में कमी के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,04,958  पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 


देश में कोरोना के कुल मामले- 3,17,26,507
देश में कोरोना से ठीक हुए कुल लोग- 3,08,96,354
कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा-  4,25,195
कोरोना के सक्रिय मामले-  4,04,958
कोरोना के कुल वैक्सीन- 47,85,44,114
24 घंटे में कोरोना की कुल वैक्सीन- 61,09,587



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें