फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 : कोरोना से 26 मौतें, केरल के आंकड़े ने बढ़ाई संख्या, 3805 नए संक्रमित मिले

Sat, 01 Oct 2022 12:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Cases in India Today: सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल केस के 0.09 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट 98.73 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1290 की कमी आई। देश में दैनिक कोरेाना संक्रमण दर 1.29 फीसदी है। 

विज्ञापन
प्रयागराज में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटे में देश में 3805 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 26 और मौतें दर्ज की गईं। इनमें केरल में पूर्व में हुई 11 मौतें शामिल हैं, जिन्हें अब जोड़ा गया है। केरल के मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

विज्ञापन


नए संक्रमितों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,91,112 हो गई है। वहीं, सक्रिय केस घटकर 38,293 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

कोरोना से मौतों के आंकड़े में 26 का इजाफ हुआ है। इसके साथ ही कुल मौतें बढ़कर 5,28,655 हो गई है। इन 26 मौतों में केरल की 13 मौतें शामिल हैं। बचे 13 लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा है। इनमें 13 में से पांच महाराष्ट्र में और दो केरल में हुईं। 
विज्ञापन


सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल केस के 0.09 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट 98.73 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1290 की कमी आई। देश में दैनिक कोरेाना संक्रमण दर 1.29 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 फीसदी है। देश में अब तक 4,40,24,164 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 218.68 खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें