फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 हजार से कम आए नए मामले,  338 लोगों ने गंवाई जान

Sun, 12 Sep 2021 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कोरोना के नए मामले कम सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 30 हजार से भी कम मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में 72 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई, इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल हैं। 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 30 हजार से भी कम नए मामले सामने आए हैं, शनिवार को सिर्फ 28 हजार 591 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 338 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 34 हजार 848 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, शुक्रवार को कोरोना के 33 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही संक्रमित मरीजों की संख्या में करीब पांच हजार की कमी आई है। हालांकि, केरल में कोरोना के मामले जिस तेजी से घटने चाहिए, वैसा नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो वैक्सीनेशन की रफ्तार कम होने की वजह से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-28591  
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-34,848 
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-338
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 72.86 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.84 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.24 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 73.82 करोड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें