फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.32 लाख केस, 2713 ने गंवाई जान

Fri, 04 Jun 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.32 लाख मामले सामने आए, जबकि 2713 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। वहीं देश में कोरोना की वजह से अब तक 3.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और दूसरी लहर की पीक खत्म होने के बाद अब दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.32 लाख मामले सामने आए। 

विज्ञापन


कुल मृतकों की संख्या 3.40 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 1.32 लाख से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए। जबकि इसी दौरान 2713 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2,85,74,350 संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 3,40,702 हो गई है।



सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 2713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय दर 93.08 फीसदी हुई

संक्रमण की दैनिक दर 6.38 फीसदी दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है। देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है।

मृत्यु दर दो फीसदी से भी नीचे
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें