फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in India: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 61,408 नए मामले

Mon, 24 Aug 2020 11:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 61,408 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मामले सामने आए। इसमें से 57,468 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 836 की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 31,06,349 पर पहुंच गई है। इसमें से 23,38,036 मरीज ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी दी जा चुकी है। जबकि 57,542 लोगों ने वायरस के कारण जान गंवाई है।

विज्ञापन

 

कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.85 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 75.27 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,10,771 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 22.88 प्रतिश्त है।

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 अगस्त तक देश में 3,59,02,137 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 6,09,917 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें