भारत ने पाकिस्तान के टट्टा पानी-कृष्णा सेक्टर 5 भारतीय सैनिकों की हत्या के दावों को खारिज कर दिया। आर्मी के एक सीनियर ऑफिसर ने पाकिस्तान के इस दावे को झूठा करार दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर 5 भारतीय सैनिकों को मारने का दावा किया था। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया था कि एलओसी पर टट्टा पानी में भारतीय सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय बंकर नष्ट कर दिए। इस कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिक मारे गए और कई भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।
PR285/17
Indian unprovoked CFV at Tatta Pani along LOC, violently responded. Indian bunkers destroyed, 5 Indian sldrs killed many injured.— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 3, 2017
गफूर ने पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का वीडियो भी ट्वीट किया था।
Ref PR285/17
Video clip showing destruction of Indian posts on LOC by Pak Army in response to unprovoked Indian firing on innocent citizens. pic.twitter.com/ceErT8KzlC— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) June 3, 2017
पाकिस्तान का ये दावा शनिवार को उस समय आया था जब गुरुवार को पूंछ और नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने 5 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। भारत द्वारा की गई इस कार्रवाई में 6 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए थे।
इन सबके बीच सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने शनिवार को उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात कुछ बटालियनों का दौरा किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जनरल रावत को सैन्य तैसारियों का ब्यौरा दिया गया। उन्होंने हमारी तैयारी की सराहना भी की।