फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे देशों में भारत 70वें नंबर पर, स्वीडन पहला

Sat, 04 Jun 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे देशों की ताजा रैंकिंग देशवासियों को थोड़ा मायूस करती है क्योंकि भारत का स्थान सत्तरवां है। 163 देशों की फेहरिस्त में स्वीडन सबसे अच्छा देश बनकर उभरा है और पहला स्थान पर है। ये लिस्ट साल 2015 के अच्छे देशों की है। इसे ब्रिटिश सरकार के सलाहकार साइमन एनहोल्ट ने तैयार किया है। लिस्ट बनाने का मकसद देशों को उनके लोगों के प्रति बेहतर, सजग और कल्याणकारी काम करने के लिए आगाह करना है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अच्छे देशों को चुनते वक्त देखा गया कि स्वीडन अपने यहां की समूची मानवता के लिए अच्छे काम ज्यादा करता है और हानि पहुंचाने वाले काम कम करता है। विज्ञान, संक्कृति, शांति, स्वास्थ्य, समानता, पर्यावरण और सुरक्षा के बिंदुओं पर देशों का अच्छेपन का आंकलन किया गया है।

दुनिया के दस सबसे अच्छे देशों में डेनमार्क, नीदरलैंड्स, इंग्लैंड, जर्मनी, फिनलैंड, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। फेहरिस्त में सबसे नीचे 163वें नंबर पर लीबिया है। चीन भारत से तीन पायदान ऊपर है। अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिहाज से चीन का स्थान 27वां है और समानता के आधार पर 124वां नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2014 में किए गए 130 देशों के अध्ययन में आयरलैंड को पहले नंबर पर चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें