फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव और अभिनंदन की रिहाई: ऐसा रहा दिनभर का घटनाक्रम 

Thu, 28 Feb 2019 06:26 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनंदन की होगी रिहाई
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पहले पुलवामा हमला और फिर उसके जवाब में भारत का बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक, दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए। गुरुवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम का दौर जारी रहा। भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर सख्त रवैया दिखाया। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शर्त लगाते हुए पायलट अभिनंदन को छोड़ने का संकेत भी दिया था लेकिन भारत ने दो टूक कहा कि उसे बिना शर्त रिहाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। गुरुवार को प्रमुख घटनाक्रम कुछ इस तरह रहा। 

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एलान किया कि वह विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार को रिहा करेगा। इमरान खान ने कहा कि वह शांति की पहल करते हुए पायलट को रिहा कर रहे हैं। इसे पाकिस्तान की कमजोरी ना समझा जाए।
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान शांति की पेशकश के लिए नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के लिए तैयार हैं। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान अभिनंदन को लौटाने पर विचार करने का इच्छुक अगर इससे भारत के साथ तनाव कम होता है।
  • अभिनंदन के पिता ने कहा कि वह प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके बेटे को प्रताड़ित न किया जाए और वह सकुशल और सुरक्षित घर लौट आए। 
  • सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत ने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को राजनयिक पहुंच देने के लिए नहीं कहा है और वह उसकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर जोर दे रहा है। 
  • सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को 14 फरवरी के पुलवामा हमले पर अपने कहे पर काम करना होगा और भारत आतंकवादियों और उनके छद्म संगठनों पर तत्काल,विश्वसनीय और प्रमाणिक कार्रवाई चाहता है।
  • रक्षा मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान का दावा कि उसकी वायुसेना ने बुधवार को की गई घुसपैठ में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया, पूरी तरह झूठा है। पाकिस्तान ने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया। 
  • मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी विमानों ने स्पष्ट रूप से नौशेरा और राजौरी सेक्टरों में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया लेकिन उनके प्रयासों को वायुसेना के युद्धक गश्ती दल ने नाकाम कर दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि ऐसा कुछ न किया जाए जिससे सुरक्षा बलों के मनोबल पर असर पड़े। 
  • पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोपहर के वक्त नौशेरा, सुंदरबनी में भी पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की। 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द खत्म हो जाएगा। 
  • पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को अगली सूचना तक रद्द किया। भारत ने अभी यह तय नहीं किया है कि गुरुवार और उसके बाद अपनी तरफ ट्रेन का संचालन करना है या नहीं। 
  • अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नया प्रस्ताव दिया।
  • पाकिस्तान ने कहा कि वह पुलवामा हमले और उसकी सरजमीं पर आतंकी शिविरों के होने के संबंध में भारत द्वारा सौंपे गए डॉजियर का खुले दिल से स्वागत करेगा।
  • अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बॉल्टन ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से भारत-पाक तनाव के बीच दूसरी बार बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें