पाकिस्तान के मंत्री ने बताया कि पाकिस्तानी निजी कंपनियों के लिए चीनी व्यापार को 30 जून तक खुला रखा जाएगा। कपास के आयात की इजाजत निजी कंपनियों के अलावा सरकारी संस्थानों को भी दी गई है।
भारत की चीनी से रूठी जनता को मनाएंगे इमरान
भारत में दोनों उत्पाद दूसरे देशों से कम दामों पर मिल रहे हैं। भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है और चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।भारत से चीन आयात करने से पाकिस्तान को रमजान के पहले चीनी के दामों में कमी करने में मदद मिलेगी, जिससे वहां की जनता में नाराजगी थोड़ी कम होने की संभावना है। वहीं पाकिस्तान में निर्यात करने से भारत के स्थानीय बाजारों में पड़े अतिरिक्त माल का बोझ कम हो जाएगा।
आने लगी पाकिस्तान से खरीद की मांग
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी खरीदारों ने भारतीय चीनी और कपास खरीदने के बारे में पूछताछ शुरू भी कर दी है।
पाकिस्तान के भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के फैसले पर मोदी सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि
...इसलिए तोड़ लिया था भारत से नाता
अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान ने भारत से नाता तोड़ लिया था। इससे पहले तक पाकिस्तान भारतीय कपास के अग्रणी खरीदारों में से एक था, लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने यहां आयात होने वाले सभी सामानों पर रोक लगा दी।
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बाजारों से चीनी खरीदता है। पाकिस्तान ने पिछले महीने ही 50,000 टन चीनी खरीदने के लिए दो टेंडर निकाले थे, लेकिन मार्च में दोनों टेंडरों के लिए आई बोलियों को नामंजूर कर दिया।
एक वैश्विक व्यापार कंपनी के लिए काम करने वाले डीलर ने बताया कि पाकिस्तानी व्यापारी पहले से अपने दुबई स्थित दफ्तरों के जरिये अफगानिस्तान में आपूर्ति के लिए भारतीय चीनी खरीद रहे हैं। पाकिस्तान के फैसले पर अगर भारत भी मुहर लगा देता है, तो वे अपना सामान पाकिस्तान में ही उतार लेंगे। डीलर ने यह भी बताया कि भारतीय निर्यातक समुद्र या सड़क के रास्ते भी सामान भेज सकते है, इससे उन्हें दूसरे देशों के ऊपर बढ़त मिल जाती है।