फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Tension: 'उसके वादे पे यकीन कैसे करूं?' पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर शशि थरूर ने कसा तंज

Sun, 11 May 2025 09:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति वार्ता के बावजूद सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शायराना अंदाज में पाकिस्तान पर तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके.....
विज्ञापन
संघर्ष विराम पर शशि थरूर का तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति वार्ता के बावजूद सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसके बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान पर उसके इस नापाक हरकत के लिए अपने शायराने अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीन कैसे करूं?

विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार रात को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान से रॉकेट दागे गए थे। इसके कुछ घंटों पहले शशि थरूर ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि शांति बहुत जरूरी है, हमें और जानकारी चाहिए, लेकिन मैं खुश हूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने कभी लंबी युद्ध की इच्छा नहीं की, लेकिन आतंकवादियों को एक कड़ा और सख्त संदेश देना चाहता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत के इस कार्रवाई से यह संदेश अब दे दिया गया है।
 



ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस: ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, पूरानी करतूतें याद दिलाईं; बोले- बहुत बड़े झूठे हैं
विज्ञापन


पाकिस्तान ने दिखाया अपना रंग
संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही कार्रवाई को रोकने का समझौता शनिवार शाम हुआ था। पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है।

संघर्ष विराम की हुई थी घोषणा
गौरतलब है कि इससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IND-PAK Ceasefire: 86 घंटे और 55 मिनट तक संघर्ष, सीजफायर के चार घंटे बाद पलटा पाकिस्तान; संशय अब भी बरकरार

ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि बीते 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें